पंजाब की सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इसके लिए अंदरूनी तौर पर AAP ने पूरी तैयारी कर ली है।
13 लोकसभा सीटों पर 40 नामों की लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। किसी सीट पर 2 तो किसी पर 4 विकल्प भी रखे गए हैं।
आप से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले दिल्ली में हुई मीटिंग में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले को हरी झंडी दी है।
इस मीटिंग में आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के साथ पंजाब के CM भगवंत मान और कई सीनियर नेता मौजूद थे। AAP इस फैसले को विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की मीटिंग में भी रखेगी। पंजाब CM भगवंत मान पहले ही 13-0 से जीतने की बात कह चुके हैं।
वह लगातार अलग चुनाव लड़ने की पैरवी कर रहे हैं।उधर, बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- ” पूरे देश में पंजाब बनेगा हीरो, लोकसभा चुनाव में पंजाब में आम आदमी पार्टी 13 की 13 सीटें जीतेगी।
सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने प्रत्येक सीट से कैंडिडेट के 3 विकल्प चुने हैं। अब इन उम्मीदवारों को लेकर पार्टी अपना सर्वे करवाएगी। साथ ही जो उम्मीदवार लोगों की पसंद हैं, उन्हें टिकट दी जाएगी।
सूत्रों से पता चला है कि राज्य सरकार कुछ मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को संसदीय चुनाव लड़ने के लिए कह सकती है। साथ ही युवाओं और महिलाओं को चुनाव में महत्व दिया जाएगा। हालांकि जालंधर से कांग्रेस छोड़ AAP के लोकसभा सांसद बने सुशील रिंकू की टिकट पक्की मानी जा रही है।