केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुई जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करनी है। उसे सिर्फ मॉइनोरिटी से मतलब है। उन्हें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन उन्होंने दुत्कार दिया।
शाह ने कहा कि कांग्रेस का सिर्फ एक ही मंत्र है, झूठ बोलो, बार- बार बोलो। अब कहती है कि मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे तो आरक्षण खत्म कर देंगे। 10 साल पूर्ण बहुमत की सरकार थी, खत्म की धारा-370, आतंकवाद और नक्सलवाद। जब तक भाजपा का एक भी सांसद है आरक्षण खत्म नहीं होने देगा।
कोरबा की 8 विधानसभा सीटों में से 6 पर भाजपा
कोरबा लोकसभा की 8 विधानसभा सीटों में से 6 पर बीजेपी के विधायक हैं। मनेंद्रगढ़, भरतपुर-सोनहत, बैकुंठपुर, मरवाही में बीजेपी का कब्जा होने के बाद भी यहां के कार्यकर्ता बिखरे हुए हैं। वहीं, रामपुर और पाली-तानाखार में बीजेपी की स्थिति पहले से ही कमजोर है।
खड़गे कहते हैं राजस्थान और छत्तीसगढ़ वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना
मोदी जी ने कई महत्वपूर्ण फैसले किए। आप बताओ कश्मीर हमारा है या नहीं है। खड़गे जी कहते हैं कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना है
खड़गे साहब आप 80 पार कर गए, लेकिन देश को नहीं जान पाए। कोरबा का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान देने को तैयार है।
आप बताएं धारा 370 हटानी चाहिए थी या नहीं। कांग्रेस 70 साल से इसे बच्चे की तरह गोदी में खिलाती रही।
70 सालों बाद आप देश का तिरंगा वहां लहराता है। जब संसद में मैं 370 हटाने का बिल लेकर खड़ा हुआ तो राहुल बाबा कहते हैं कि मत हटाओ खून की नदियां बह जाएंगी। 4 साल हो गए, किसी की पत्थर भी चलाने की हिम्मत नहीं हुई।
आपकी सांसद लापता है
अभी आपकी सांसद को लापता सांसद के नाम से जाना जाता है। आप लोग सोचते होंगे कि वह संसद में है, लेकिन न तो वहां है और न आपके साथ, पता नहीं कहा हैं।


