अतुल्यलोकतंत्र अम्बाला : खबरें अभी तक न्यूज़ चैनल व महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित “Cat Education Excellence Award 2021” (विजन 2031 कॉन्क्लेव) में बाल कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक व उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव श्री कृष्ण ढुल जी को प्रदेश के शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल जी द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया गया। कोरोना काल में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों व उपलब्धियों की बेहद सराहना हुई।
Krishna Dhul Received CAT Education Excellence Award 2021
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद लगातार बच्चों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। बच्चों के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं एवं गतिविधियां चलाए जा रहे हैं जिनका लाभ प्रदेश के लाखों बच्चों को मिल रहा है। परिषद द्वारा आयोजित ऑनलाइन राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में लगभग 5 लाख बच्चों ने ऑनलाइन भाग लेकर इतिहास रच दिया। परिषद द्वारा बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने के लिए बड़ा प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जा रहा है।
जिसके माध्यम से प्रदेश के बच्चे अपने प्रतिभाओं को निखार रहे हैं। कोरोना काल में परिषद द्वारा प्रदेश भर में 5 लाख से अधिक मास्कों का निर्माण कर जरूरतमंदों में बांटा गया व जरूरतमंदों को सुखा राशन वितरित किया गया। मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुरस्कार किसी भी कार्य को और मेहनत से करने की सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद बाल कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है और उनका प्रयास है कि प्रदेश भर में बाल कल्याण के कार्य की गति से लगातार जारी रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाल कल्याण के कार्यों में भी भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। क्योंकि बाल कल्याण से ही समाज कल्याण और समाज कल्याण से ही देश कल्याण संभव है।