पलवल ( अतुल्य लोकतंत्र ): मुकेश बघेल/आजादी के 75वेंं अमृत महोत्सव की श्रृंखला के अंतर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय उच्च विद्यालय, सल्लागढ़ में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन ने स्कूली छात्र व छात्राओं को कृमिनाशक(एल्बेंडाजोल)की गोली खिलाई गई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी समयपाल,स्कूल के हैडमास्टर राजेश कुमार,उप सिविल सर्जन डा. रामेश्वरी व डा. राजीव बातिश, जिला किशोर स्वास्थ्य अधिकारी डा. पुष्पा,अर्बन हैल्थ कंसलटेंट डा. अनु, मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार मधु डागर, टी.बी. डा. राहुल, अध्यापक परमीन्द्र सिंह सहित स्कूल के अध्यापकगण व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
पलवल नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ लोकवीर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया है। जिसके अंतर्गत जिला में बच्चों व गर्भवती महिलाओं को कृमिनाशक (एल्बेंडाजोल) की गोली खिलाई गई है। अभियान के तहत जिले में करीब 4 लाख, 76 हजार बच्चों व प्रजनन महिलाओं को गोली खिलाई जाएगी।
सिविल सर्जन डा. लोकवीर ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत 1 वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर तथा 2 से 3 वर्ष के बच्चों को पूरी गोली पीसकर एवं 4 से 19 साल तक के बच्चों और प्रजनन वर्ग की सभी महिलाओं को पूरी गोली खिलाई जाए। उन्होंने कहा कि एल्बेंडाजोल की गोली को खाली पेट नहीं खानी है बल्कि भोजन करने के बाद ही एल्बेंडाजोल की गोली को बिना निगले चबाकर खाना है। उन्होंने बच्चों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने, नाखुन काट कर हाथों को सदैव साफ, खाना खाने से पूर्व हाथों धोकर ही खाए खाना। नगे पैर न रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ के सम्बन्ध में अन्य आवश्यक जानकारियों से भी अवगत कराया।
उप सिविल सर्जन डॉ रामेश्वरी ने कहा कि नेशनल डी वार्मिंग डे के अवसर पर बच्चों के पेट में कीड़े मारने की गोली खिलाई गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों में संक्रमण के कारण पेट में कीड़े पनप जाते है। जिसकी वजह से बच्चों में खून की कमी हो जाती है। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई है।
डा. लोक वीर ने स्कूली छात्र व छात्राओं को कृमिनाशक(एल्बेंडाजोल)की गोली खाने के बताए फायदे
Leave a comment
Leave a comment