Faridabad (अतुल्य लोकतंत्र): शरद फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ हेमलता शर्मा ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर संस्था में पढ़ रहे बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समस्त विश्व योग दिवस मना रहा है और सभी को योग पर सकारात्मक होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अच्छे तन और मन के लिए नियमित योग आवश्यक है। उन्होने बताया कि संस्था 11 वर्षों से बच्चों , संस्था से जुड़े लोगों में योग के लिए समय समय पर उत्साहवर्धन करती रही है। उन्होंने इस अवसर पर सभी को योग दिवस की बधाई दी है। इस अवसर पर संस्था के सभी प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया।