निगम कर्मचारियों ने आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने आज अतिरिक्त निगम आयुक्त के कार्यालय पर प्रदर्शन कर उनकी अनुपस्थिति में पीए रीटा बाजाज को सौंपा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री डा. कमल गुप्ता के नाम ज्ञापन। गौरतलब है कि नगर निगम के कर्मचारी भोजन अवकाश के समय निगम मुख्यालय के समक्ष एकत्रित हुए और संघ के जिला प्रधान गुरचरण खांडिय़ा की अध्यक्षता में एक विशाल आक्रोश सभा का आयोजन किया। इस सभा का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव कृष्णा चिंडालिया कर रहे थे। आक्रोश सभा के बाद कर्मचारियों ने विशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त निगम आयुक्त कार्यालय पर पहुंच कर किया जोरदार प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि हरियाणा सरकार पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों से 25 अप्रैल व 17 अगस्त 2020 को किये समझोतो को लागू न करके सरकार वायदा खिलाफी कर रही। इसलिए स्थानीय निकाय विभाग के कर्मचारियों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। श्री शास्त्री ने कहा कि अब स्थानीय निकायों के कर्मचारी आगामी 22 व 23 फरवरी को गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन करेंगे,
25 फरवरी को प्रदेश के सभी 90 शहरों में उल्टी झाडू कर प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बाद कर्मचारी अपनी-अपनी पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों के समक्ष 2 व 3 मार्च को क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। यदि इसके बाद भी सरकार ने कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो 6 मार्च को शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री डॉक्टर कमल गुप्ता के हिसार स्थित आवास पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के मंच से ही आगामी आंदोलन की घोषणा भी संघ करेगा। आज के प्रदर्शन को अन्य के अलावा कर्मी नेता बलबीर सिंह बालगुहेर, नानक चंद खैरालिया, महेंद्र कुडिय़ा, देवी सिंह, रंजीत शुक्ला, दर्शन सिंह सोया, परशराम अधाना, शाबुद्दीन, मनोज बालगुहेर, मनोज शर्मा, वेद भड़ाना, रामरतन, अनूप चिंडालिया, शिवकुमार एएसआई, फायर बिग्रेड़ के नेता राकेश, संजय शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया।
जब तक कर्मचारियों की मांगों का नहीं होगा समाधान करते रहेंगे प्रदर्शन : नरेश शास्त्री
Leave a comment
Leave a comment