फरीदाबाद, 29 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारत का गौरव हम सभी का गौरव है, भारत का सम्मान हम सभी का सम्मान है और भारत का विकास हम सभी का विकास है। मिशन-2024 को जीतने के लिए सभी पन्ना प्रमुख सेवादार व चौकीदार की तरह राज्य की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख भारत माता की जय व गौरवशाली भारत के लिए कमल का बटन दबाने का संकल्प का लेकर घर-घर जाएं और लोगों को भाजपा से जोड़ें। श्री धनखड़ रविवार को फरीदाबाद एनआईटी विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले श्री धनखड़ ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ फरीदाबाद विधानसभा के सीही बूथ नंबर 166 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना। उन्होंने कहा कि मोदी जी की ‘मन की बात’ सुन कर हमेशा नए विचार, नई दिशा व नई ऊर्जा मिलती है।