फरीदाबाद, 29 अक्टूबर। विधायक राजेश नागर ने आज गांव लालपुर में फिरनी के निर्माण का कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर स्थानीय बुजुर्गों के हाथ नारियल फुड़वाया गया। इसके निर्माण पर करीब 22 लाख रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर विकास कार्य हो रहे हैं। आज तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी तेज गति से विकास हो रहे हैं। जहां देखिए वहां विकास कार्य चल रहे हैं। जिससे तेजी से लोगों को सडक़ें, नालियां, खडंजे मिल रहे हैं। इस क्षेत्र में भी कई गलियां सडक़ें बन चुकी हैं। आज दो और सडक़ों के निर्माण का काम शुरू करवाया है।
जिनको बनाने पर करीब 22 लाख रुपये की लागत आएगी। यह निर्माण कार्य करीब एक महीने में पूरा हो जाएगा। विधायक राजेश नागर ने बताया कि हरियाणा की मनोहर सरकार ने जिस प्रकार विकास को गति दी है। उससे सभी बहुत प्रसन्न हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही हरियाणा की सरकार ने अपने सुशासन के नौ वर्ष पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नौ वर्षों का लेखा जोखा रखा है जिसके सामने पूर्व की सरकारें कहीं नहीं ठहरती हैं। नागर ने सेवा का अवसर दिए जाने पर स्थानीय जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।