फरीदाबाद, 05 दिसम्बर। हरियाणा के उच्च शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हिन्दुस्तान को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प लें। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन-संवाद कार्यक्रमों में अपार जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकारी सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने सैक्टर-22 व सैक्टर-23 के सामुदायिक भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिरकत की।
India को Developed Nation बनाने के लिए ले संकल्प
कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आमजन को सरकार द्वारा दी जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं को घर- घर पहुंचाने के लिए इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों का कैंप लगाए जा रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा सेक्टर 23- ए के सामुदायिक भवन,
आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
लोगो की समस्याओं को मौके पर ही समाधान किया जा रहा है.। डिजिटल स्कीम के तहत लोगो को सरकारी सुविधाएं दी जा रही है। इन कैम्पों में लोगों।
- स्वास्थ्य
सहित अन्य सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए लगाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और प्रदेश में श्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद कार्यक्रम देश के कौने कौने में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याएं घर द्वार के नजदीक कैम्पों के जरिये की जा रही है। प्रदेश में प्रतिदिन 140 यात्राएं की जा रही है।