पाकिस्तान के डेरा गाजी खान जेल में 26/11 मुंबई हमले की प्लानिंग में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के वॉन्टेड आतंकी साजिद मीर को जहर दे दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साजिद फिलहाल वेंटिलेटर पर है। मीर को टेरर फंडिंग के आरोपों में 8 साल की जेल और 4.2 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई गई थी।
लश्कर कमांडर को पिछले साल अप्रैल में गुपचुप तरह से हिरासत में लिया गया था। उसे जून 2022 में की बैठक से ठीक पहले जेल की सजा सुनाई गई थी। FATF एक इंटरगवर्नमेंटल संगठन है जो टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच करता है। साजिद मीर अमेरिका में भी एक वॉन्टेंड आतंकी है। FBI ने उसके ऊपर 41.69 करोड़ रुपए का ईनाम रखा है।
FBI के मुताबिक, मीर ने मुंबई हमलों के बाद प्लास्टिक सर्जरी करवाकर अपना चहरा बदलवा लिया था। एक समय में वो लश्कर-ए-तैयबा के लिए लोगों को भर्ती करने के साथ ही अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का मुख्य संचालक था।