Palwal / ATULYA LOKTANTRA : Mukesh Baghel •
भारतीय जनता पार्टी के पलवल से विधायक दीपक मंगला ने पलवल विधानसभा के त्रिदेव सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन करते हुए कहा कि हमारी पार्टी का विचार ही हमारी सच्ची विरासत है। संगठन का विचार ही शाश्वत है, इसलिए अपने बूथ पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन के विचार से जोड़कर अपने बूथ को मजबूत करें। दीपक मंगला पलवल विधानसभा के बूथ स्तरीय त्रिदेव सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन कर रहे थे उन्होने कहा संगठन के सबसे छोटे पायदान पर दिन-रात पार्टी के लिए काम करने वाले त्रिदेव ही संगठन की ताकत है। इनके पुरुषार्थ के बलबूते ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। विधायक ने सरकार की कल्याणकारी नीतियों को बताते हुए पलवल में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनसंघ के समय से लेकर आज तक हमारे संगठन का विचार एक समान रहा है। हम एक विचार को लेकर काम करने वाले कार्यकर्ता है। एक समय था जब हम विचार के लिए संघर्ष कर रहे थे आज हम अपने विचार के लिए काम कर रहे है। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटे, तीन तलाक जैसे अमानवीय परंपरा से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति मिले, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने, हर हाथ को काम- हर खेत को पानी हम उस समय से आज तक इन्ही बातों पर काम कर रहे है।
उन्होंने कहा कि हम काम वोट के लिए नहीं करते कुछ कामों में हमारी सामाजिक जिम्मेदारी की झलक होती है जैसे मोदी जी ने बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान शुरू किया, हमने मोदी जी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया,इतने बड़े देश में स्वच्छता की अलख जगाकर दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से पीछे नहीं है।
मंगला ने कार्यकर्ताओं को सेवा और समर्पण अभियान के तहत वैक्सीन को लेकर कहा कि अपने बूथ पर हर घर में जाकर वैक्सीनेशन के बारे में लोगों को जागरूक करना और यह सुनिश्चित करना की मेरे बूथ के सभी घरों में वैक्सीनेशन हो गया है। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि “मेरा बूथ टीकाकरण युक्त, मेरा बूथ कोरोना मुक्त” इस मंत्र के साथ काम करना है। इसके साथ ही सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों तक लेकर हम जायेंगे जितने जन कल्याणकारी काम हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार ने किए है उनसे आम लोगों को जिनको जानकारी नहीं है उनको बताएंगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं नेताओं और क्षेत्र की जनता को दीपावली गोवर्धन पूजा भैया दूज की शुभकामनाएं प्रेषित की!
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मेहर चंद गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी और मनोहर के नेतृत्व में देश व प्रदेश की सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण आम लोगों के जीवन स्तर में अभूतपूर्व बदलाव आया है। आज मोदी जी के नेतृत्व में देश पूरी दुनिया में एक महाशक्ति बनकर उभर रहा है। एक अलग छवि दुनिया में भारत को लेकर स्थापित हो रही है। इसी तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में परिवर्तन की लहर आई है। हमारी प्रदेश सरकार ने निष्पक्ष और पारदर्शी तंत्र लागू करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास पर काम हो रहा है।पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत ने अपने संबोधन में भारी तादाद में हर बूथ से 3_3 कार्यकर्ताओ के पहुंचने पर कार्यशाला को हरियाणा की सर्वाधिक संख्या वाली कार्यशाला करार दिया,
जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन सब का अभिनंदन और धन्यवाद किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित और धतीर मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया इस अवसर जिला विस्तारक कर्मवीर यादव पूर्व मंत्री सुभाष कात्याल मुकेश सिंगला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पवन अग्रवाल सूरज पांडे हरेंद्र तेवतिया पलवल मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला चांद हट मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र देशवाल महेश भारद्वाज भारत शर्मा देवेंद्र शर्मा फतेह सिंह माहौर किशन सिंह राघव और पलवल विधानसभा के सभी भूतों से तीन तीन सदस्य जिसमें पालक, अध्यक्ष और बी एल ए वन उपस्थित रहे ।
पार्टी का विचार ही हमारी विरासत: दीपक मंगला
Leave a comment
Leave a comment