फरीदाबाद। आर्य समाज एवं आर्य वीर दल सुनपेड द्वारा रविवार को लोगों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम सुनपेड तथा सागरपुर में यज्ञ यात्रा निकाली गई। यह जागृति यात्रा प्रात: 5.30 से नई वाटिका से प्रारंभ होकर,सुनपेड की विभिन्न गलियों में, तथा देवनगर व वीर कालोनी से होती हुई सागरपुर गांव पहुंची। यज्ञ में हरवीर आर्य ( प्रधान आर्यसमाज सुनपेड ) , नेहा आर्य ( समाज सेविका तथा योग व प्राकृतिक चिकित्सा प्रैक्टिसनर ), पंचायत सदस्य थानसिह, पुष्पेंद्र आर्य ( हरियाणा रोडवेज), लोकेश वैश आर्य (उपमन्त्री पृथला), आर्य वीर पंकज, नितिन,रतन व दीपक सम्मिलित हुए। आर्य वीर दल फरीदाबाद के मन्त्री धर्मेन्द्र जिज्ञासु ने लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने , साबुन से हाथ धोने जैसी सावधानी बरतने की तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की। यज्ञ यात्रा 8.30 बजे शान्ति पाठ तथा आर्य वीर दल फरीदाबाद के मण्डलपति योगाचार्य देवराज आर्य द्वारा लोगों से कोरोना महामारी को गंभीरता से लेने की अपील के साथ समाप्त हुई। इस यज्ञ यात्रा ने लोगों में व्याप्त भय,भ्रम तथा नकारात्मक सोच को कम करने में मदद की।
कोरोना महामारी से बचाव हेतु निकाली यज्ञ यात्रा
Deepak Sharma
387 Views
Leave a comment
Leave a comment