पलवल ( अतुल्य लोकतंत्र ) मुकेश बघेल/नागरिक अस्पताल पलवल में बुधवार को दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार ने नागरिक अस्पताल पलवल में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए लगाए गए विशेष शिविर का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने दिव्यांगजनों से बातचीत भी की।
अतिरिक्त उपायुक्त हितेश कुमार ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड बनाने की श्रृंखला में जिला प्रशासन की ओर से यह दूसरा कैंप लगाया जा रहा है। एडीसी ने कहा कि नागरिक अस्पताल पलवल में यह शिविर गुरूवार 23 फरवरी को सायं 5 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बुधवार को नागरिक अस्पताल पलवल में आयोजित किए जा रहे इस कैंप में दिव्यांगजनों के रजिस्ट्रेशन को डाक्यूमेंट सहित चैक किया जा रहा है। चिकित्सकों का पैनल बना हुआ जोकि इसका एसेस्मेंट करता है। उन्होंने कहा कि जिला के जिन दिव्यांगजनों ने एसेस्मेंट के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाया गया है, उनकी अभी एसेस्मेंट चल रही है। इसके अलावा आज के इस कैंप में भी जिन दिव्यांगजनों ने अपना पंजीकरण करवाया है, उनका भी चिकित्सकों के पैनल द्वारा एसेस्मेंट करके यूडीआईडी कार्ड बनाने किया जा रहा है कार्य। प्रशासन का उद्देश्य है कि जिला में ऐसा कोई भी दिव्यांग न रहे, जिसका यूडीआईडी कार्ड न बना हो। उन्होंने कहा कि यूडीआईडी कार्ड के बनवाने से दिव्यांगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं व नीतियों का निश्चित तौर पर ही लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि जिन दिव्यांगजनों ने अपने यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए पहले ही आवेदन किया हुआ था, उन आवेदकों के भी यूडीआईडी कार्ड बनाकर शिविरों में वितरित किए जा रहे है। उन्होंने उपमंडल पलवल के समस्त दिव्यांगजनों से आह्वान किया है कि वे इन शिविरों में आकर अपने यूडीआईडी कार्ड अवश्य बनवाकर सरकार की योजना का लाभ उठाएं। इसी क्रम में हथीन उपमंडल के दिव्यांगजनों के लिए आगामी 24 व 25 फरवरी को हथीन के नागरिक अस्पताल में, खंड पृथला के दिव्यांगजनों के लिए 26 फरवरी को दूधौला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तथा खंड बडौली के दिव्यांगजनों हेतु गांव रसूलपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 27 फरवरी को प्रात: 10 बजे से सायं 05 बजे तक विशेष शिविर लगाकर यूडीआईडी कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा।
प्रशासन का उद्देश्य हरेक दिव्यांगजन का बना हो यूडीआईडी कार्ड : ADC हितेश कुमार
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


