कोटा-बूंदी से भाजपा के सांसद ओम बिरला होंगे लोकसभा अध्यक्ष

जयपुर/नई दिल्ली/अतुल्यलोकतंत्र : कोटा-बूंदी से भाजपा के सांसद ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष होंगे। लोकसभा अध्यक्ष के लिए वे आज नामांकन दाखिल करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष के लिए मतदान बुधवार को होगा। लोकसभा अध्यक्ष का नाम घोषित किए जाने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर अपने फैसले से सबको चौंका दिया है। आपको बताते जाए कि बिरला भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी विश्वसनीय माने जाते हैं।

उल्लेखनीय कि बिरला राजस्थान विधानसभा के तीन बार सदस्य भी रह चुके हैं। वे 2003 से 2013 तक राजस्थान विधानसभा चुनकर गए हैं। इसके बाद 2014 में पहली बार कोटा-बूंदी लोकसभा सीट से चुने गए। इसके बाद 2019 में दूसरी बार लोकसभा में चुनकर गए हैं। वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video