logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: निरंकुश शासन पर रोक लगाने के लिए विपक्ष का मजबूत होना बहुत जरूरी
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » निरंकुश शासन पर रोक लगाने के लिए विपक्ष का मजबूत होना बहुत जरूरी
विचार

निरंकुश शासन पर रोक लगाने के लिए विपक्ष का मजबूत होना बहुत जरूरी

Deepak Sharma
Last updated: 1 February, 2024
By Deepak Sharma
938 Views
Share
9 Min Read
निरंकुश शासन पर रोक लगाने के लिए विपक्ष का मजबूत होना बहुत जरूरी
निरंकुश शासन पर रोक लगाने के लिए विपक्ष का मजबूत होना बहुत जरूरी
SHARE

एक स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए एक मज़बूत सरकार के सामने एक मजबूत विपक्ष का होना ज़रूरी समझा जाता है। विपक्ष सरकार के कार्यों और नीतियों पर सवाल उठाता है और उसे निरंकुश होने से रोकता है। संसद में अगर विपक्ष कमज़ोर होता है तो सत्ता पक्ष मनमाने तरीके से कानून बना सकता है। सदन में किसी मुद्दे पर अच्छी बहस मज़बूत विपक्ष के बिना संभव नहीं है।

सत्ता पक्ष और विपक्ष को ‘लोकतंत्र के दो पहिये’ बताते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता व कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने ने भी लोकतंत्र को सफल बनाने के लिए एक मजबूत विपक्ष का होना जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता के लिए सत्ताधारी पार्टी पर मजबूत विपक्ष का नियंत्रण जरूरी है और इसके लिए कांग्रेस पार्टी विपक्ष के रूप में मजबूत बननी चाहिए और विचार के आधार पर उनको जिम्मेदार विपक्ष का काम करना चाहिए। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपने वर्षों को याद करते हुए गडकरी ने कहा कि एक समय था जब उन्होंने सदन को बाधित करने का नेतृत्व किया था।

उन दिनों एक बार मैं अटलजी से मिला था और उन्होंने मुझसे कहा था कि लोकतंत्र में काम करने का यह कोई तरीका नहीं है और लोगों तक अपना संदेश पहुंचाना महत्वपूर्ण है। जवाहर लाल नेहरू हमेशा अटल बिहारी वाजपेयी जी का सम्मान करते थे और कहते थे कि विपक्ष भी जरूरी है। वाजपेयी और नेहरू हिंदुस्तान के लोकतंत्र के दो आदर्श नेता थे और दोनों अपने लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करते थे। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए क्योंकि आज जो विपक्ष है वो कल का सत्तारूढ़ पार्टी हो सकता है और जो आज सत्तारुढ़ है वह कल विपक्ष में हो सकता है। लोकतंत्र में ऐसा होता रहता है। आज देश में भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी का कोई विकल्प नजर नहीं आ रहा है। नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व में भारत की एक अलग मजबूत पहचान बनाने व आम जनता की


कई समस्याओं का समाधान करने पर प्रसन्न हुआ जा सकता है परन्तु एक जागरूक नागरिक के तौर पर हमारा यह कहना एकदम सही है कि देश में मजबूत विपक्ष एक सफल और मजबूत लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। भारतीय लोकतंत्र आज एक ऐसे मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है जिसके बाद दुनिया के सबसे बड़े देश का लोकतंत्र मजबूत भी हो सकता है और कमजोर भी। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस मुक्त और हम जोड़ रहे हैं कि विपक्ष मुक्त भारत बनाने का नारा दिया है।

भाजपा ने कुछ तो अपनी कार्य कुशलता व कूटनीति से कांग्रेस के अस्तित्व को समाप्त कर दिया और जो थोड़ी बहुत कसर रह गई वह उसने कांग्रेस के चापलूस, सत्ता लोपी नेताओं को साम दाम दंड भेद की नीति अपनाकर अपनी पार्टी में शामिल करके कर ली है लेकिन ऐसा करके भाजपा ने अपनी “विद ए डिफरेंस” पार्टी की छवि को तो बट्टा लगाया ही है साथ ही साथ अपने निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ भी छलावा किया है। अच्छा होता भाजपा अगर कांग्रेस मुक्त भारत की जगह केवल भ्रष्टाचार मुक्त और गरीबी मुक्त भारत बनाने का नारा लगाती और उस पर अमल भी करती। भाजपा राज में भी देश में भ्रष्टाचार व गरीबी कांग्रेस राज्य से ज्यादा है।


भारत जैसे बड़े लोकतंत्र में कांग्रेस एक अखिल भारतीय पार्टी है। इसके अलावा पूरे देश के सभी क्षेत्रों में अपनी पैठ रखने वाली कोई अन्य पार्टी नहीं है। यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्य की बात है कि 130 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी आज अपने अस्तित्व को खोती जा रही है और उसके जनाधार में भी काफी कमी आई है। किसी भी पार्टी को आगे बढ़ाने,उसका अस्तित्व कायम रखने के लिए जरूरी है कि वह सभी दिन क्रियाशील रहे, जनता के बीच रहे, हर मौसम में जागरूक रहकर अपने संगठन को भी मजबूत करे और आम जनता के बीच में भी जाकर जनता से सीधा संपर्क कायम करे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ऐसा प्रयास तो कर रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है कांग्रेस में चरम सीमा पर कायम गुटबाजी कांग्रेस को आगे बढ़ने ही नहीं दे रही है।

इसका फायदा भाजपा भरपूर उठा रही है और उसके असंतुष्ट नेताओं को भाजपा में शामिल करके उन्हें महत्वपूर्ण पद प्रदान कर रही है रही हैं। कितने शर्म की बात है कि इन नेताओं ने कांग्रेस राज में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह कर खूब मान सम्मान पाया,खूब मलाई खाई लेकिन जब कांग्रेस के बुरे दिन आए,तो जिस तरह डुबते जहाज में से सब अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं उसी प्रकार ये चापलूस व महत्वकांक्षी नेता कांग्रेस के कमजोर होने पर तुरंत भाजपा की गोद में जा बैठे और वे यहां पर भी खूब सत्ता सुख भोग रहे हैं। प्रभावी विपक्ष के तौर पर कांग्रेस की नाकामी व विपक्ष की आवाज न बनने के कारण ही पिछले एक दशक में भाजपा एक बड़े राष्ट्रीय दल व विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है।

कांग्रेस को भाजपा का मुकाबला करने के लिए जमीनी स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करना होगा। पार्टी इस वास्तविकता को नहीं समझी है कि वक्त बदल चुका है। केवल संसद का बहिष्कार करने और गलियों में नारे लगाने से कुछ नहीं होगा। उन्हें जनता से सम्पर्क करना होगा तथा उन्हें महत्वपूर्ण मुद्दों पर शिक्षित करना होगा। क्षेत्रीय पार्टियों में भी काफी कमियां हैं। अधिकांश क्षेत्रीय पार्टियां,राजा का बेटा ही राजा बनेगा की परंपरा पर चल रही हैं। अब उनके परिवार में भी काफी बिखराव व टूट-फूट हो गई है या करवा दी गई है। जिसकी टूट फूट का फायदा सत्तारूढ़ भाजपा मजे से उठा रही है।

मजबूत लोकतंत्र के लिए जहां एक स्थायी सरकार की जरूरत होती है, वहीं इसके लिए एक विश्वसनीय और मजबूत विपक्ष भी जरूरी होता है। विपक्ष का मुख्य काम वर्तमान सरकार से सवाल पूछना और उसे जनता के प्रति उत्तरदायी बनाना होता है। यह विपक्ष ही होता है जो सरकार की शक्ति पर लगाम लगाने का काम करता है।


सबसे बड़ी बात यह है कि लगातार हार के बाद भी विपक्ष बिखरा हुआ है। केंद्र में भाजपा की हैट्रिक ना बने इसको रोकने के लिए कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने मिलकर इंडिया नाम से एक एलाइंस बनाया है लेकिन दुर्भाग्य देखिए कि इसके सूत्रधार नीतीश कुमार खुद ही भाजपा की गोद में बैठ गए हैं यह एलाइंस मजबूत व एकजुट होने की जगह बिखरता ही जा रहा है। विपक्ष धारदार, असरदार और ईमानदार हो तो सरकार उसके डर से कांपती है,देश का भला होता है,सरकारी नेताओं का अंहकार, उनकी निरंकुश और मनमानी नियंत्रित रहती है।


राजनीतिक विपक्ष की भूमिका सरकार के बराबर ही महत्वपूर्ण होती है। अब समय आ गया है कि विपक्ष मजबूती से खड़ा हो क्योंकि भारतीय लोकतंत्र वास्तविक व मजबूत विपक्ष के लिए छटपटा रहा है।
यह सत्य है कि अगर विपक्ष की जो हालत इस समय है वह ऐसी ही रही, कोई एक दमदार, सभी को स्वीकार्य और जनप्रिय नेता आगे नहीं आया तो भाजपा को केंद्र में तीसरी बार आने से कोई नहीं रोक सकता।

( लेखक कैलाश शर्मा स्वतंत्र स्तंभकार एवं विचारक हैं )

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article संसद का बजट सत्र: राष्ट्रपति ने कहा- सदियों बाद राम मंदिर का सपना पूरा हुआ संसद का बजट सत्र: राष्ट्रपति ने कहा- सदियों बाद राम मंदिर का सपना पूरा हुआ
Next Article Budget 2024 : सीतारमण के बजट में कुछ भी सस्ता महंगा नहीं Budget 2024 : सीतारमण के बजट में कुछ भी सस्ता महंगा नहीं
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

A one-day TB screening and health check-up camp was organised in Faridabad under the joint aegis of the Indian Red Cross Society, National Headquarters and Haryana State Branch.
भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय मुख्यालय एवं हरियाणा राज्य शाखा के संयुक्त तत्वावधान में फरीदाबाद में एक दिवसीय टी.बी स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Faridabad
SVSU organizes special sessions on German, Japanese and French
एसवीएसयू में जर्मन, जापानी और फ्रेंच पर विशेष सत्र का आयोजन
हरियाणा
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Negligence in board exams will not be tolerated: Ayush Sinha
बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुष सिन्हा
Faridabad
Firm owner arrested in Faridabad for embezzling Rs 22 crore
फरीदाबाद में 22 करोड़ के गबन में फर्म मालिक गिरफ्तार
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.4k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.8k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.1k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Depletion of gas and petrol reserves; a serious question on the development model of human civilization!
विचार

गैस एवं पेट्रोल के भंडार की समाप्ति ; मानव सभ्यता के विकास मॉडल पर एक गंभीर प्रश्न !

136 Views
2 days ago
The threat of severe heat is looming over the country: Gyanendra Rawat
विचार

देश में मंडरा रहा भीषण गर्मी का खतरा : ज्ञानेन्द्र रावत

145 Views
3 days ago
The basic foundation of a democratic system; coordination of education, culture and social justice: Krishna Kumar Pathak
विचार

लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आधार ; शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक न्याय का समन्वय: कृष्ण कुमार पाठक

280 Views
7 days ago
अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य
विचार

अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय गुंडागर्दी: विश्व व्यवस्था का संकट और भविष्य

231 Views
2 weeks ago
Afghanistan-Pakistan: A double game of friendship, enmity, and strategy
विचार

अफगानिस्तान–पाकिस्तान: दोस्ती, दुश्मनी और रणनीति का दोहरा खेल

222 Views
2 weeks ago
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विचार

विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह

572 Views
2 weeks ago
The path of nationalism and education
विचार

राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ

296 Views
2 weeks ago
Conservation of wetlands is possible only if we stop playing with nature: Gyanendra Rawat
विचार

प्रकृति से खिलवाड़ रुके तभी आद्र भूमि का संरक्षण संभव: ज्ञानेन्द्र रावत

170 Views
1 month ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार

National News

Deputy CM Keshav Maurya's helicopter makes emergency landing
डिप्टी CM केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
6 days ago
RPM's monthly Google Meet, held on Women's Day, emphasized on the expansion of the organization.
महिला दिवस पर आयोजित आरपीएम की मासिक गूगल मीट में संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया
5 days ago
The Supreme Court said that the time has come to implement the UCC, and Parliament should decide.
सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे
3 days ago
Mamata Banerjee's protest continues for the second day; she remained at the protest site throughout the night.
ममता बनर्जी का धरना दूसरे दिन भी जारी:रातभर धरनास्थल पर रहीं
6 days ago
Delhi Liquor Policy Case: High Court issues notice to all 23 accused
दिल्ली शराब नीति केस-हाइकोर्ट का सभी 23 आरोपियों को नोटिस
4 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account