logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: संकट में है ग्लेशियरों का अस्तित्व
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » संकट में है ग्लेशियरों का अस्तित्व
विचार

संकट में है ग्लेशियरों का अस्तित्व

Deepak Sharma
Last updated: 20 May, 2019
By Deepak Sharma
1.8k Views
Share
9 Min Read
SHARE
ज्ञानेन्द्र रावत

आज दुनिया के ग्लेश्यिरों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन से असमय सूखा और बारिश के साथ समुद्र के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। बीते साठ साल से भी कम समय के दौरान समुद्र का जलस्तर बढ़ चुका है। उनकी सर्वसम्मत राय है कि समुद्र के जलस्तर के बढ़ने की अगर यही रफ्तार रही तो वर्ष 2100 तक ग्लेश्यिरों के सभी पहाड पिघल जायेंगे। तात्पर्य यह कि तब तक सभी ग्लेश्यिर समाप्त हो जायेंगे। तब ग्लेश्यिरों का नाम केवल किताबों में ही रह जायेगा। उस दशा में होने वाली तबाही की भयावहता की आशंका से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वैज्ञानिकों ने इस बार उपग्रह की सहायता से ग्लेश्यिरों के पिघलने और उसके असर को जानने की कोशिश की है। इस शोध में यह स्पष्ट हो गया है कि ग्लेशियरों के पिघलने का जो अनुमान इससे पहले लगाया गया था, हालात उससे भी ज्यादा खराब हैं। ग्लेशियर पहले के अनुमान से भी ज्यादा तेजी से पिघल रहे हैं। असलियत में समूची दुनिया में अभी तक ग्लेश्यिरों के बारे में बहुत कम ही अध्ययन हुए हैं। उनके आंकड़े भी ज्यादा उपलब्ध नहीं हैं लेकिन जो भी अध्ययन और शोध हुए हैं उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि इसके पीछे ग्लोबल वार्मिंग की बहुत बड़ी भूमिका है। साथ ही यह भी कि ग्लोबल वार्मिंग के खतरे कितने भयावह हो सकते हैं। यदि समय रहते इस चुनौती का मुकाबला करने में असमर्थ रहे तो इसका दुष्परिणाम मानव सभ्यता के विनाश के रूप में सामने आयेगा।

ग्लेश्यिर जलापूर्ति के सबसे बड़े सेविंग एकाउन्ट हैं। नदियों को सदानीरा बनाने में इनकी अहम् भूमिका है। नदियां करोड़ों-करोड़ लोगों की जीवनदायिनी हैं। उनके जीवन का आधार हैं। यदि ग्लेश्यिरों का अस्तित्व खतरे में पड़ा तो निश्चित है कि मानव जीवन, कृषि उत्पादन पर तो विपरीत प्रभाव पड़ेगा ही, या यूं कहें कि मानव जीवन दूभर हो जायेगा, पेयजल संकट भयंकर रूप ले लेगा, कृषि उत्पादन समाप्त प्रायः हो जायेगा और बाढ़ तथा जानलेवा बीमारियां जैसी समस्याएं सुरसा के मुंह की तरह बढ़ जायेंगीं। गौरतलब यह है कि ग्लेश्यिरों की यह प्राचीन बर्फ हमारी धरती का सबसे मुलायम कहें या नाजुक हिस्सा है। ग्लेश्यिरों के तेजी से पिघलने का सीधा सा अर्थ है कि यहां पर हर साल जमा होने वाली और पिघलने वाली बर्फ का अंतर कितना है। सर्दी में इसकी तह मोटी हो जाती है और गर्मी में इसकी निचली सतह पिघलती है। यह कितनी बनी और कितनी पिघली, इस पर ही इसका पूरा जीवन निर्भर होता है। समूची दुनिया में ये ग्लेश्यिर ही ग्लोबल वार्मिंग के बैरोमीटर माने जाते हैं। असलियत में ग्लोबल वार्मिंग के स्तर को दुनिया को जानकारी देने में यही तो अहम् भूमिका निबाहते हैं।

इसमें संदेह नहीं है कि ग्लोबल वार्मिंग के असर से हिमालय भी अछूता नहीं रहा है। पूरी दुनिया के साथ-साथ हिमालय भी गरम हुआ है। कुछ समय पहले कहा गया था कि तापमान में बढ़ोतरी की रफ्तार यदि इसी तरह जारी रही तो हिमालय के ग्लेश्यिर 2035 तक समाप्त हो जायेंगे। बहरहाल यह सच है कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते हालात अब दि-ब-दिन और खराब होते जा रहे हैं। ग्लोबल वार्मिंग के चलते उच्च हिमालयी इलाके में जहां पर एक समय केवल बर्फ गिरा करती थी, अब वहां वारिश हो रही है। यह स्थिति भयावह खतरे का संकेत है। अध्ययन प्रमाण हैं कि हिमालय के तापमान में पिछले तकरीब 30 सालों में औसतन 2 से 2.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि; हुयी है। यह विडम्बना ही है कि यह आंकड़ा पहले के बीते सौ सालों में हुयी तापमान बढ़ोतरी से कहीं ज्यादा है। इससे यह साफ है कि जिस तरह ग्लेश्यिर पिघलेंगे, आने वाले सालों में बाढ़ की विभीषिका भयावह होगी और फिर धीरे-धीरे नदियों के सूखने का सिलसिला शुरू हो जायेगा। हमारे यहां हिमालय के तकरीब 15000 मील लम्बे इलाके में छोटे-बड़े ऐसे हजारों ग्लेश्यिर हैं जो दक्षिण एशिया की जलापूर्ति में अहम् भूमिका निबाहते हैं। नदियों के प्रवाह के आंकड़ों के मामले में हमारे यहां दावे भले कितने भी किये जाते रहें, असलियत में बहुत ही कम जानकारी उपलब्ध है। इसके चलते यह जान लेना कि ग्लेश्यिरों के पिघलने से नदियों पर कितना दुष््रप्रभाव पड़ेगा, बहुत मुश्किल है। उस दशा में सही-सही खतरे का आंकलन कर पाना आसान नहीं है। देखा जाये तो सन् 1850 के आसपास औद्योगिक क्रांति से पहले की तुलना में धरती एक डिग्री गर्म हुई है। वैज्ञानिकों की मानें तो उनको इस बात का भय सता रहा है कि उनके द्वारा निर्धारित तापमान में बढ़ोतरी की 2 डिग्री की सीमा को 2100 तक बचा पाना संभव नहीं है। यदि ऐसा होता है तो एशिया में तो ग्लेशियरों का अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा।

विश्व की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट ग्लोबल वार्मिंग के चलते पिछले पचास सालों से लगातार गर्म हो रही है। इसका दुष्परिणाम है कि दुनिया की 8844 मीटर उंची चोटी के आसपास के हिमखंड दिन-ब-दिन पिघलते जा रहे हैं। हिमालय पर्वत श्रंृखला में कुल 9600 ग्लेशियर हैं। इनमें से 75 फीसदी के पिघलने की गति तेजी से जारी है। इनमें से ज्यादातर तो झील और झरने के रूप में तब्दील हो चुके हैं। जो शेष बचे हैं, उसमें तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यदि इस पर अंकुश नहीं लगा तो आने वाले समय में हिमालय की यह पर्वत श्रंृखला पूरी तरह बर्फ विहीन हो जायेगी। ग्लोबल वार्मिंग के कारण जिस तेजी से मौसम का मिजाज बदल रहा है, उसी तेजी से हिम रेखा पीछे की ओर खिसकती जा रही है। शोध प्रमाण हैं कि हिमरेखा तकरीब 50 मीटर पीछे खिसकी है। नतीजतन यहां बर्फ के इलाके में दिनोंदिन कमी आ रही है। इससे जैवविविधता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र् की पर्यावरण रिपोर्ट इसकी पुष्टि कर चुकी है। दुनिया के वैज्ञानिकों के शोध-अध्ययन प्रमाण हैं कि समूची दुनिया में वह चाहे आर्कटिक हो, आइसलैंड हो, हिमालय हो, तिब्बत हो, चीन हो, भूटान हो, नेपाल हो, या फिर कहीं और, हरेक जगह ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। नेपाल स्थित इंटरनेशनल सेंटर फाॅर इंटिग्रेटेड माउंटेन डवलॅपमेंट के अनुसार 2050 तक ऐसे समूचे हिमनद पिघल जायेंगे। इससे इस इलाके में बाढ़, फिर अकाल का खतरा बढ़ जायेगा। गौरतलब है कि हिमालय से निकलने वाली नदियों पर कुल मानवता का लगभग पांचवां हिस्सा निर्भर है। जाहिर है जलसंकट और गहरायेगा, कृत्रिम झीले बनेंगी, तापमान तेजी से बढ़ेगा, बिजली परियोजनाओं पर संकट मंडरायेगा और खेती पर खतरा बढ़ जायेगा।

इस बारे में वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान के शोध की मानें तो यह ग्लोबल वार्मिंग का ही नतीजा है कि हिमालयी क्षेत्र में जहां एक एशक पहले तकचार हजार मीटर की उंचाई तक बारह महीने बर्फ गिरती थी, अब वहां कुछ महीने ही बर्फ गिरती है। जबकि बाकी महीनों में बारिश भी होने लगी है। इससे हिमालय में एक नया बारिश वाला इलाका विकसित हुआ है। अब इस इलाके में बारिश होने वाला इलाका 4000 से 4500 मीटर तक बढ़ गया है। असलियत में हिमालय का उच्च पहाड़ी क्षेत्र 3500 से लेकर 4000 मीटर हाई एल्टीट्यूड में आता है। तापमान में बढ़ोतरी से उपजी गर्म हवायें जैवविविधता के लिए गंभीर खतरा बन रही हैं। ये जैव विविधता के विनाश का कारण हैं। जाहिर है कि यह शोध ग्लोबल वार्मिंग के गंभीर दुष्परिणामों का संकेत कर रहा है कि अब समय आ गया है कि अब कुछ किये बिना इस समस्या से छुटकारा संभव नहीं है। इसलिए तापमान में वृद्धि को रोकना समय की सबसे बड़ी मांग है। यह समूची दुनिया के लिए सबसे बड़ी गंभीर चुनौती है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article होडल में लोगों का विरोध देख भागे कृष्णपाल गुर्जर
Next Article दुख की घड़ी में हम शहीद परिवार के साथ हैं : मुख्यमंत्री महाराष्ट्र
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Traffic police take strict action, issue 56,220 challans in March
ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, मार्च में किये 56,220 चालान
Faridabad
Faridabad student Riya Sharma won the first place in the drawing competition at the grand finale of the TV reality show held in Chandigarh.
फरीदाबाद की छात्रा रिया शर्मा ने चंडीगढ़ में आयोजित टी वी रियलिटी शो के ग्रैंड फीनाले में ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन में पहला स्थान हासिल कर मारी बाजी
Faridabad
Paddy scam worth crores of rupees in Palwal grain market, vigilance should investigate: Raghubir Tewatia
पलवल अनाज मंडी में हुआ करोडों का धान घोटाला, हो विजिसेंलस की जांच : रघुबीर तेवतिया
Faridabad
Legal action will be taken against those involved in illegal mining: Satbir Mann
अवैध खनन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : सतबीर मान
Faridabad
The life of Lord Parashurama is a symbol of struggle against falsehood: Seema Trikha
भगवान परशुराम का जीवन असत्य के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक : सीमा त्रिखा
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.3k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.3k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.2k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.2k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.5k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.3k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.3k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1.1k Views
Cashless treatment of road accident victims up to ₹1.5 lakh
सड़क हादसे के घायलों का ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

With some efforts, we can save the earth: Anuj Pratap Singh
विचार

कुछ प्रयासों से बचा सकते हैं धरती: अनुज प्रताप सिंह

45 Views
2 days ago
Only if we all come together will the earth be saved: Gyanendra Rawat
विचार

सब मिलकर बचायें तभी बचेगी धरती: ज्ञानेन्द्र रावत

53 Views
2 days ago
Women's Reservation—Struggle, Doubt, and Power Strategies
विचार

महिला आरक्षण—संघर्ष, संदेह और सत्ता की रणनीति

82 Views
5 days ago
People Living Hollow Lives: The Real Truth Behind the Glitter
विचार

खोखला जीवन जीते लोग: चमक के पीछे का असल सत्य

379 Views
2 weeks ago
Pollution is putting people's lives at risk: Gyanendra Rawat
विचार

प्रदूषण से लोगों की सांसत में जान: ज्ञानेन्द्र रावत

85 Views
2 weeks ago
How an emotional voter can become democracy's greatest strength
विचार

भावनाओं में बहता मतदाता ; कैसे बन सकता है लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत

356 Views
4 weeks ago
Water crisis has reached a dangerous stage: Gyanendra Rawat
विचार

खतरनाक स्थिति तक पहुंच गया है जल का संकट : ज्ञानेन्द्र रावत

96 Views
4 weeks ago
Today's youth are becoming alienated from their history and politics.
विचार

अपने इतिहास और राजनीति से विमुख होते हुए आज के युवा

193 Views
1 month ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार
डॉ. हेमलता शर्मा
संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया
विचार

National News

IRS officer's daughter raped and murdered in Delhi: Body found in home, parents had gone to gym
दिल्ली में IRS अफसर की बेटी से रेप-हत्या, घर में शव मिला, पेरेंट्स जिम गए थे
22 hours ago
Supreme Court said – Mamata's interference in the investigation is a threat to democracy
सुप्रीम कोर्ट बोला-जांच में ममता का दखल लोकतंत्र को खतरा
22 hours ago
One year after Pahalgam terror attack, Army beefs up security
पहलगाम आतंकी हमले का एक साल, सेना ने सुरक्षा बढ़ाई
22 hours ago
Chhattisgarh records 43°C, railway station witnesses spout of water
छत्तीसगढ़ में पारा 43°C, रेलवे स्टेशन पर पानी की फुहार
22 hours ago
Tilak controversy in Lenskart, protests in MP-UP, Maharashtra, Chhattisgarh
लेंसकार्ट में तिलक विवाद, MP-UP, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन
22 hours ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account