साल 2023 कुछ ही दिनों में खत्म हो रहा है। हर साल की तरह इस साल भी गूगल ने पूरे साल में सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉपिक की लिस्ट जारी की है। देश में 2023 में चंद्रयान-3 को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।
गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, 20 अगस्त 2023 से 26 अगस्त 2023 तक चंद्रयान-3 को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। ये वही समय था, जब चंद्रयान-3 ने चांद पर सफल लैंडिंग की थी।
चंद्रयान-3 के बाद न्यूज इवेंट्स में कर्नाटक इलेक्शन रिजल्ट को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। ये रिजल्ट 13 मई 2023 को आए थे।
इसके बाद इजराइल का मुद्दा और एक्टर सतीश कौशिक की मौत के बारे में जानने में लोगों ने दिलचस्पी दिखाई।
साथ ही, बजट-2023, तुर्किए में भूकंप, अतीक अहमद हत्याकांड, मणिपुर हिंसा और ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट भी इस साल के टॉप 10 सर्च टॉपिक में रहा।