Russia-Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन विवाद ने अब युद्ध का रूप धर लिया है। रूस ने यूक्रेन पर कार्यवाही करते हुए युद्ध की घोषणा कर दी है। इस मामले के मद्देनज़र शांति वार्ता की तमाम कोशिशें को नकारते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने युद्ध छेड़ने का रास्ता अपनाया है। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के चलते युद्ध की शुरुआत करने के पश्चात अब भारत की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
भारत ने इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा है कि यदि रूस और यूक्रेन के बीच शत्रुता पर अंकुश नहीं लगाया गया तो यह एक बड़े संकट में तब्दील हो सकता है, जो कि राष्ट्र के हालातों को और भी अधिक गंभीर रूप से अस्थिर कर सकता है। आपको बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज सुबह ही रूसी विशेष बलों को पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी नियंत्रित क्षेत्रों में जाने का आदेश दिया, जिसे रूस ने बीते कुछ दिनों पूर्व ही औपचारिक रूप से स्वतंत्र राष्ट्रों के रूप में मान्यता दी है।