• एक घंटे बाद तक भी पहाड़ से पत्थर गिरना जारी था
ऋषिकेश ( अतुल्य लोकतंत्र): दीपक शर्मा शक्ति/ आज सुबह उत्तराखंड में शिवपुरी के पास मुख्य राजमार्ग पर लैंडस्लाइड ( भूस्खलन ) हुआ जिस कारण लगभग एक घंटा ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई।
इस दौरान फरीदाबाद ( हरियाणा) से उत्तराखंड ( ऋषिकेश, श्रीनगर ) की यात्रा कर रहे वरिष्ठ पत्रकार और अतुल्य लोकतंत्र के मुख्य सम्पादक दीपक शर्मा शक्ति ने भी इस प्राकृतिक आपदा का सामना किया। पत्रकार दीपक शर्मा शक्ति ने स्थानीय लोगों से इस बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की तो अधिकतर का ये कहना था कि उत्तराखंड में हर साल बरसात के मौसम के दौरान लैंडस्लाइड होना सामान्य बात है लेकिन बीते वर्षों में विकास के बढ़ते कामों जैसे ( ऑल वेदर रोड और रेल मार्ग के लिए चल रहे काम के कारण ) पहाड़ अधिक दरक रहे हैं
इस दौरान अधिकतर वे लोग ट्रैफिक में फंसे हुए थे जो हेमकुंट साहिब, और नीलकंठ महादेव की यात्रा कर रहे थे , इसके अलावा स्थानीय लोग और कुछ सैलानी भी परेशानी का सामना कर रहे थे। पत्थरों का गिरना काफी देर बाद बंद हुआ तब जाकर स्थानीय प्रशासन ने राजमार्ग पर लैंडस्लाइड द्वारा फैले हुए मलबे को साफ करवाया और तो जाकर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त हो पाई।