Chandigarh/Atulya Loktantra: कृषि कानूनों के खिलाफ बसताड़ा टोल पर चल रहे धरने पर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है। हुड्डा ने कहा कि सरकार को किसानों पर दर्ज किए गए झूठे मुकदमे वापस लेने चाहिए और केंद्र पर कानून वापस लेने का प्रभाव डालना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री की किसान महापंचायत का विरोध करने वाले किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान सरकार से टकराव नहीं चाहते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नतीजे का इंतजार किए बिना महापंचायत करके किसानों को उकसाने का काम कर रहे हैं। कैमला गांव में जो हुआ, उसकी सरकार जिम्मेदार है।
झूठ से भाजपा का होगा पतन: किरण
तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने कहा कि झूठ बोलने वाली भाजपा का राजनीतिक पतन होगा। यह किसान आंदोलन नहीं है, बल्कि जन आंदोलन है। भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है। 6 साल में एसवाईएल पर सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। शनिवार को किरण चौधरी करनाल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए।