logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: हिम्मत है तो मोदी नवंबर में दिल्ली चुनाव कराएं: केजरीवाल
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » हिम्मत है तो मोदी नवंबर में दिल्ली चुनाव कराएं: केजरीवाल
National News

हिम्मत है तो मोदी नवंबर में दिल्ली चुनाव कराएं: केजरीवाल

Deepak Sharma
Last updated: 6 October, 2024
By Deepak Sharma
332 Views
Share
5 Min Read
SHARE

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि हिम्मत है तो नवंबर में महाराष्ट्र और झारखंड के साथ दिल्ली में भी विधानसभा चुनाव करके दिखाएं। हम चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। नहीं तो मान लें कि वे हार गए, डर गए।

केजरीवाल ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री दिल्ली चुनाव से पहले NDA शासित 22 राज्यों में मुफ्त बिजली देने की घोषणा करेंगे तो मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा। केजरीवाल ने दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ‘जनता की अदालत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

केजरीवाल बोले- हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में डबल इंजन सरकारें खत्म हो रहीं
केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने कल टीवी पर एग्जिट पोल देखा। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की डबल इंजन सरकारें खत्म हो रही हैं। पहला इंजन जून में फेल हुआ था, जब उन्हें 240 सीटें मिलीं। झारखंड और महाराष्ट्र में भी यही होगा। तब दूसरा इंजन भी फेल हो जाएगा।

डबल इंजन सरकार का मतलब महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार है। दिल्ली में चुनाव आने वाले हैं। दिल्ली में आकर ये (भाजपा) कहेंगे कि डबल इंजन सरकार बना लो। आप तब पूछना कि 10 साल हरियाणा में डबल इंजन सरकार रही। उन्होंने ऐसा क्या किया है कि लोग उनके नेताओं को अपने गांवों में नहीं जाने दे रहे हैं।’

केजरीवाल ने कहा, ‘यूपी में पिछले 7 साल से डबल इंजन की सरकार है। लोकसभा चुनाव में उनकी सीटें आधी हो गईं। मणिपुर में भी 7 साल से डबल इंजन की सरकार है। मणिपुर दो साल से जल रहा है।’

केजरीवाल बोले- दिल्ली को LG राज से मुक्त कराएंगे
केजरीवाल ने कहा कि भाजपा गरीब विरोधी है। उन्होंने दिल्ली में बस मार्शलों, डेटा एंट्री ऑपरेटरों को हटा दिया। होम गार्डों का वेतन रोक दिया। दिल्ली में लोकतंत्र नहीं है, LG राज है। हम दिल्ली को LG राज से मुक्त कराएंगे और पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।

पूर्व सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली को 6 रेवड़ियां दीं- बिजली, पानी, महिलाओं के लिए बस यात्रा, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा, स्वास्थ्य और शिक्षा। भाजपा सत्ता में आई तो सब छीन लेगी।

केजरीवाल ने केंद्र पर जेल में इंसुलिन सप्लाई रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेरी इंसुलिन सप्लाई रोक दी गई। मेरी किडनी फेल हो सकती थी। मेरी मौत हो सकती थी।

मोदी जी के दोस्त को केंद्र के सारे कॉन्ट्रैक्ट मिलते हैं
केजरीवाल ने बड़े कॉरपोरेट्स के साथ मोदी के कथित घनिष्ठ संबंधों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा- मोदी जी का एक दोस्त है जो केंद्र से सभी टेंडर पाता है। मैंने केवल लोगों के लिए काम किया है। मैंने ऐसा अपने या अपने परिवार के लिए नहीं किया।

उन्होंने कहा कि मैंने कभी अपने बेटे को टिकट नहीं दिया। मैंने आपके बच्चों को दिया। मैं दिल्ली को अमीरों के शासन से मुक्त करने की प्रतिज्ञा करता हूं।

दूसरी तरफ भाजपा ने कहा है कि बेहतर होगा कि केजरीवाल AAP कार्यकर्ताओं को भाषण देने और ‘जनता की अदालत’ का नाटक करने के बजाय जनता के सवालों का जवाब दें। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल से छह सवालों के जवाब मांगे हैं।

केजरीवाल ने 22 सितंबर को जंतर-मंतर पर पहली ‘जनता की अदालत’ जनसभा की थी। उन्होंने दिल्ली शराब नीति केस में 13 सितंबर को जमानत पर बाहर आने के बाद 17 सितंबर को CM पद से इस्तीफा दे दिया था। 21 सितंबर को आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गईं।

22 सितंबर को केजरीवाल ने भागवत से पूछा- मोदी के लिए 75 साल में रिटायरमेंट क्यों नहीं
केजरीवाल ने 22 सितंबर को ‘जनता की अदालत’ में मोहन भागवत से 5 सवाल पूछे थे। उन्होंने कहा, ‘जब 75 साल में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्र जैसे नेताओं को रिटायर कर दिया तो ये नियम मोदी पर लागू क्यों नहीं। अमित शाह कह रहे हैं कि मोदी पर लागू नहीं होगा। भागवत जी जवाब दीजिए।’

केजरीवाल ने अपने इस्तीफे पर कहा- सत्ता और कुर्सी का लालची नहीं हूं। भाजपा ने भ्रष्टाचारी और चोर कहा तो दुख हुआ। लांछन के साथ कुर्सी तो क्या सांस भी नहीं ले सकता हूं, जी भी नहीं सकता। अगला दिल्ली चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा है, अगर ईमानदार लगूं तो ही वोट देना।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article कांग्रेस-NC अलायंस में आने को तैयार PDP
Next Article चुनी हुई सरपंच को हटाना गंभीर मामला: सुप्रीम कोर्ट
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Faridabad student Riya Sharma won the first place in the drawing competition at the grand finale of the TV reality show held in Chandigarh.
फरीदाबाद की छात्रा रिया शर्मा ने चंडीगढ़ में आयोजित टी वी रियलिटी शो के ग्रैंड फीनाले में ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन में पहला स्थान हासिल कर मारी बाजी
Faridabad
Traffic police take strict action, issue 56,220 challans in March
ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, मार्च में किये 56,220 चालान
Faridabad
Legal action will be taken against those involved in illegal mining: Satbir Mann
अवैध खनन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : सतबीर मान
Faridabad
Residents of the area will get advanced heart treatment facilities: Vipul Goyal
क्षेत्रवासियों को मिलेगी उन्नत हृदय उपचार की सुविधा : विपुल गोयल
Faridabad
Paddy scam worth crores of rupees in Palwal grain market, vigilance should investigate: Raghubir Tewatia
पलवल अनाज मंडी में हुआ करोडों का धान घोटाला, हो विजिसेंलस की जांच : रघुबीर तेवतिया
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.3k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.2k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.2k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.5k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.3k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.3k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1.1k Views
Cashless treatment of road accident victims up to ₹1.5 lakh
सड़क हादसे के घायलों का ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

TCS Nashik case: Accused Nida Khan absconding; phone switched off, house locked
National News

TCS नासिक केस- आरोपी निदा खान फरार, फोन बंद, घर पर ताला

29 Views
18 hours ago
Women MPs march to Rahul's house, burn effigy; police use water cannons
National News

राहुल के घर तक महिला सांसदों का मार्च, पुतला जलाया, पुलिस ने वाटर कैनन चलाई

34 Views
18 hours ago
Air Force plane makes hard landing in Pune; runway closed for nearly 11 hours
National News

पुणे में एयरफोर्स के विमान की हार्ड लैंडिंग, करीब 11 घंटे बंद रहा रनवे

33 Views
18 hours ago
5th day hearing in Sabarimala case: Petitioner said- faith and belief change with time.
National News

सबरीमाला केस में 5वें दिन की सुनवाई, याचिकाकर्ता बोला- आस्था और विश्वास समय के साथ बदलते हैं

30 Views
2 days ago
Rain in Rajasthan amid heat, hail in Haryana
National News

गर्मी के बीच राजस्थान में बारिश, हरियाणा में ओले गिरे

37 Views
2 days ago
Shah explained how the Lok Sabha will have 850 seats.
National News

शाह ने समझाया- कैसे लोकसभा की सीटें 850 होंगी

36 Views
2 days ago
Women's Reservation Act 2023 comes into effect, midnight notification issued
National News

2023 का महिला आरक्षण कानून लागू, आधी रात नोटिफिकेशन जारी

33 Views
2 days ago
Mamata alleges BJP will stage bomb blasts during elections: Actor Vijay releases manifesto in Tamil Nadu
National News

ममता का आरोप- भाजपा चुनाव में बम धमाके कराएगी, तमिलनाडु में एक्टर विजय का मेनिफेस्टो जारी

53 Views
3 days ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार
डॉ. हेमलता शर्मा
संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया
विचार

National News

CM Samrat Chaudhary will handle 29 departments including Home; JDU has 18 departments.
गृह समेत 29 विभाग संभालेंगे CM सम्राट चौधरी, JDU के पास 18 विभाग
4 days ago
11 killed in road accident in Thane, Maharashtra; 3 women among the dead
महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत, मृतकों में 3 महिलाएं
6 days ago
Modi told women – I am not a householder, but I know everything
मोदी महिलाओं से बोले- गृहस्थ नहीं, लेकिन जानता सब हूं
6 days ago
भाजपा का तमिलनाडु के लिए घोषणापत्र जारी
5 days ago
Construction of roads will improve traffic system in the area: Moolchand Sharma
सडक़ों के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था होगी बेहतर : मूलचंद शर्मा
6 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account